स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

सालम क्रांति दिवस पर शहीद नर सिंह और टीका सिंह को श्रद्धांजलि

सालम क्रांति दिवस पर शहीद नर सिंह और टीका सिंह को श्रद्धांजलि
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1,359 लोग लाभान्वित।

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। सालम क्रांति दिवस के अवसर पर आज धामदेव स्थित शहीद स्मारक में स्वतंत्रता सेनानी शहीद नर सिंह धानक और टीका सिंह कन्याल की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। दोनों स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए 25 अगस्त 1942 को इसी स्थान पर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष धामदेव में सालम क्रांति दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा शहीदों के जीवन, उनके संघर्ष और देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए बलिदान को याद किया गया। अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान का स्मरण किया।

इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही आवेदन पत्र प्राप्त किए तथा पात्र लोगों को दवाओं, उपकरणों एवं अन्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया। शिविर में कुल 1,359 लोगों ने प्रतिभाग कर विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लिया। विभिन्न विभागों को कुल 327 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनका शत प्रतिशत निस्तारण किया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें