मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक पर किया पुष्पांजलि अर्पण

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में शहीद स्मारक, इको पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर देश की रक्षा…

साझा करें WhatsAppFacebookX
कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक पर किया पुष्पांजलि अर्पण

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में शहीद स्मारक, इको पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर देश की रक्षा एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर जवानों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी कपिल सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। वर्ष 1999 में कारगिल की दुर्गम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने असाधारण वीरता का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की और विजय प्राप्त कर विश्व के समक्ष भारतीय सेना की क्षमता एवं दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीर शहीदों का बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का संदेश देता रहेगा।

जिलाधिकारी ने उपस्थित जनों से आह्वान किया कि वे वीर शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद के भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों का विशेष सम्मान करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके त्याग और योगदान का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिजनों को उपलब्ध कराई जाने वाली समस्त सुविधाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं नागरिकों ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके अमूल्य बलिदान को स्मरण किया। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां, जनपद स्तरीय अधिकारीगण, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रविकांत दुबे, कानपुर देहात

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →