स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातसिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकात

महराजगंज: निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से तीन किशोरों की मौत

महराजगंज: निर्माणाधीन पोखरे में डूबने से तीन किशोरों की मौत

– स्नान के दौरान हुआ हादसा, सुरक्षा में लापरवाही पर कार्यदायी संस्था पर एफआईआर के निर्देश
– डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, परिजनों को चार-चार लाख रुपये सहायता का ऐलान

पायनियर, संवाददाता
महराजगंज।कोठीभार थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-25, मीराबाई नगर के पोखरा टोला स्थित एक निर्माणाधीन पोखरे में रविवार को स्नान के दौरान डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्यदायी संस्था दीपक कंस्ट्रक्शन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच के लिए टीम भी गठित की जाएगी।जानकारी के अनुसार पोखरा टोला निवासी राजबीर (13), नीतीश यादव (14), रोहन (13) और कृष्णा रौनियार (15) निर्माणाधीन पोखरे में स्नान करने गए थे। इसी दौरान नीतीश, रोहन और कृष्णा गहरे पानी में डूब गए। राजबीर ने घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से तीनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिसवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की सूचना पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हादसे में सुरक्षित बचे राजबीर से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना और अस्पताल प्रशासन को उसकी काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए। बाद में दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।निरीक्षण में निर्माणाधीन पोखरे पर सुरक्षा इंतजामों की कमी मिलने पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा से जुड़ी लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने के निर्देश भी दिए।डीएम ने मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और प्रत्येक परिवार को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वर्षा ऋतु में बच्चों को निर्माणाधीन अथवा गहरे जलाशयों के पास बिना निगरानी न जाने दें और ऐसे स्थानों पर स्नान या खेलने से रोकें।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें