स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

दो हादसों में तीन की मौत, रोटावेटर की चपेट में युवक की गई जान; पिता-पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत

दो हादसों में तीन की मौत, रोटावेटर की चपेट में युवक की गई जान; पिता-पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत

बाराबंकी: जिले में हुए दो अलग-अलग हादसों में एक युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बड्डूपुर क्षेत्र में खेत में ट्रैक्टर चलाते समय रोटावेटर की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि मसौली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से चार वर्षीय बेटे समेत पिता की मौत हो गई। दोनों घटनाओं से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।

रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत

बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के हसुवापारा गांव निवासी प्रेम प्रकाश उर्फ पिंटू गौतम खेत में ट्रैक्टर चला रहे थे। इसी दौरान वह अचानक रोटावेटर की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रेम प्रकाश की करीब पांच वर्ष पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी गीता देवी, चार वर्षीय बेटी अविष्का और एक वर्षीय बेटा लवी हैं। युवक की मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत

मसौली क्षेत्र में गोंडा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर डूबकी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार पिता और उसके चार वर्षीय बेटे की मौत हो गई। मृतक फतेहपुर थाना क्षेत्र के करीमाबाद मजरे सैदनपुर गांव का निवासी था।

गांव निवासी ननकू पुत्र पलटे रविवार को अपने चार वर्षीय बेटे अंकुश के साथ रामनगर थाना क्षेत्र के सिरौली कला गांव में अपनी चचेरी बहन के यहां आयोजित मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर रात भोजन करने के बाद वह बेटे के साथ साइकिल से डूबकी गांव स्थित अपने फूफा सुमिरन के घर जा रहा था। डूबकी मोड़ पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिता का शव घटनास्थल से करीब सौ मीटर तक घिसटता चला गया। दुर्घटना के बाद साइकिल का भी पता नहीं चल सका।

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने दोनों शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी अनीता ने बताया कि पति ने मुंडन कार्यक्रम में भोजन करने के बाद रात में घर लौटने की बात कही थी, लेकिन वह बेटे के साथ अपने फूफा के घर जाने के लिए निकल गए थे। ननकू का एक बेटा और दो बेटियां थीं। हादसे में इकलौते बेटे की भी मौत हो गई। छह वर्षीय शिल्पी और एक वर्षीय रागिनी के सिर से पिता का साया उठ गया। पति और बेटे को खोने के बाद अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें