स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

जमीनी विवाद में बवाल: लाठी-डंडे और फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

जमीनी विवाद में बवाल: लाठी-डंडे और फायरिंग, तीन आरोपी गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। रहीमाबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में चार बीघा जमीन पर कब्जे के विवाद ने बुधवार को खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। खेत की जुताई को लेकर आमने-सामने आए दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर जमकर लाठी-डंडे चले, पथराव हुआ और फायरिंग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश और पूरे प्रकरण की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, गोपालपुर निवासी घनश्याम और लोधई गांव निवासी हरगोविंद व उनकी पत्नी के बीच करीब चार बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इसी जमीन को श्यामकली ने काकोरी के जानकीखेड़ा निवासी अनिल यादव के नाम बेच दिया था। बुधवार को अनिल यादव अपने साथ मलिहाबाद के मोहम्मदनगर रहमतनगर निवासी राम सिंह यादव, घोला निवासी कुलदीप कुमार रावत और अन्य लोगों के साथ दो कारों से मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने ट्रैक्टर से खेत की जुताई शुरू करा दी।

इसकी जानकारी मिलने पर घनश्याम अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग भी की गई, जिससे गांव में दहशत फैल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों में दुबक गए और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मारपीट में घनश्याम पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से अनिल यादव, राम सिंह यादव, कुलदीप कुमार रावत समेत अन्य लोग चोटिल हुए। सभी घायलों को मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुसमा और अनिल यादव की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन और अन्य सामान बरामद

रहीमाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को नामजद आरोपी कुलदीप कुमार रावत निवासी घोला, राम सिंह यादव निवासी मोहम्मदनगर रहमतनगर तथा मनीष निवासी हसनापुर, थाना मलिहाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 32 बोर कारतूस का एक खोखा, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक बलेनो और एक थार कार बरामद की। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने पहले ही एक पक्ष की तहरीर पर तीन नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और अन्य  आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें