स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

डोईवाला में चोरी का खुलासा, छह लाख की ज्वैलरी-नकदी बरामद

डोईवाला में चोरी का खुलासा, छह लाख की ज्वैलरी-नकदी बरामद
  • चोरी की चेन बेचकर खरीदी बाइक भी मिली

  • यूपी का शातिर नकबजन दून पुलिस के हत्थे चढ़ा

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और अन्य सामान चोरी करने वाले एक शातिर चोर को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब छह लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी चोरी की गई सोने की चेन बेचकर टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल खरीद चुका था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, चार सितंबर को हरार्वाला क्षेत्र के चौधरी फार्म, आदर्श कॉलोनी नकरौदा निवासी पुनीत पुंडीर परिवार के साथ दिन में घर से बाहर गए थे। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन चोरी थे। शिकायत के आधार पर कोतवाली डोईवाला में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटना के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर सुरागरसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगातार प्रयासों के बाद 10 सितंबर को रेलवे स्टेशन रोड, हरार्वाला, डोईवाला से जरीफ अहमद (20) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दिन के समय बंद मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही चिन्हित घर में चोरी को अंजाम देता था। वारदात के बाद पहचान छिपाने के लिए अपने मूल निवास उत्तर प्रदेश चला जाता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ डोईवाला और रायपुर थाने में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। वह करीब दो माह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जरीफ अहमद पुत्र अकबर अहमद, निवासी ग्राम टिकार, थाना अरवल, जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी ट्रामा सेंटर नयागांव, हरदोई के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ डोईवाला कोतवाली और रायपुर थाने में चोरी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें