स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

प्रथम मातृभूमि टी-20 टूर्नामेंट: कूह स्पोर्ट्स और ध्रुव एकेडमी में होगी खिताबी भिड़ंत

प्रथम मातृभूमि टी-20 टूर्नामेंट: कूह स्पोर्ट्स और ध्रुव एकेडमी में होगी खिताबी भिड़ंत

लखनऊ  (पायनियर खेल संवाददाता)। सीएएल के तहत खेली जा रही प्रथम मातृभूमि प्राइज मनी टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल सोमवार को कूह स्पोर्ट्स क्लब और ध्रुव क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा। रविवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल में ध्रुव क्रिकेट एकेडमी ने आरईपीएल क्रूसेडर्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। आरईपीएल क्रूसेडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों में 188 रन बनाए थे, जिसमें हिमांशु सिंह ने 47 रनों का योगदान दिया। ध्रुव एकेडमी की ओर से अंश यादव और सागर शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट चटकाए। जवाब में ध्रुव एकेडमी ने मैन ऑफ द मैच जयंत की 43 गेंदों में 6 छक्कों और 9 चौकों से सजी 92 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 19.2 ओवरों में केवल 3 विकेट खोकर 191 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया।

दूसरे सेमीफाइनल मैच में कूह स्पोर्ट्स क्लब ने यॉर्कर क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यॉर्कर क्लब की टीम 18 ओवरों में महज 119 रनों पर ही ढेर हो गई। कूह स्पोर्ट्स के गेंदबाज शिवम दीक्षित ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि अनिकेत सिंह, निशांत तोमर और मोहम्मद शाहिद को 2-2 विकेट मिले। 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कूह स्पोर्ट्स की टीम ने 13.4 ओवरों में 4 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली, जिसमें फहद अहमद ने 35 रन और कप्तान आदित्य पी. सिंह ने नाबाद 33 रनों की कप्तानी पारी खेली।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें