स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय से विदा होते हुए भावुक हुए इंग्लैंड से आई डॉक्टरों की टीम

मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय से विदा होते हुए भावुक हुए इंग्लैंड से आई डॉक्टरों की टीम

पायनियर समाचार सेवा। लोहाघाट। आज उस समय अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में बेहद भावुक ऋण देखने को मिला जब पिछले 6 दिनों से यहां इंग्लैंड से आई विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम यहां से विदा होते समय उनके आंसू नम हो गए। टीम लीडर डा कृष्णा सिंह का कहना था कि आज स्वामी विवेकानंद जी की भाव धारा के अनुसार नर् को नारायण मानकर निस्वार्थ भाव से यहां जो सेवा की जा रही है उसे देखकर यह सोच आ रही है कि यदि सभी स्थानों में इसी भाव से कार्य किया जाता तो कोई भी गरीब व्यक्ति इस संसार की रौनक को और देख सकता था। इससे पूर्व आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धदानंद जी महाराज ने सभी ने सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को अपना आशीर्वाद देते स्वामी विवेकानंद जी की उस अमृतवाणी को उधरत किया , जिसमें उन्होंने कहा था की मुझे यदि सौ समर्पित युवा मिल जाए तो हम देश की तस्वीर बदलने में सक्षम हो सकते हैं ,उन्ही में से आप लोग भी हैं जो इतनी दूर से यहां आकर निस्वार्थ भाव से स्वामी जी की अवधारणा को जमीनी रूप दे रहे हैं। चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एक देवानंद जी महाराज ने कहा कि चिकित्सकों का यह दल उन तमाम जीवन से कराह रहे लोगों को राहत दे गया है ,जिनके लिए जीवन का एक-एक पल भारी पड़ रहा था। इस अवसर पर डॉक्टर कृष्णा सिंह, डॉ, कौशिक रे ,डॉ उर्मिला रे , डॉ डीएस दुबे डॉक्टर अनुराग गर्ग डा, सत्यकी सरकार, डॉ विक्रम सिंह, डॉ, केके मिश्रा, डॉ अनुज सिह राना ने स्वामी जी का आशीर्वाद लेते हुए कहा कि वे निकट भविष्य में इंग्लैंड से डॉक्टरों की टीम यहां भेजते रहेंगे जो निसार्थ भाव से लोगों को आरोग्य प्रदान करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने सहयोग के लिए चिकित्सालय के पैरामेडिकल स्टाफ को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें