स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

बिदौली में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, सात छात्र गिरफ्तार

बिदौली में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, सात छात्र गिरफ्तार
  • दो पक्षों में मारपीट से बिगड़ी स्थिति

  • निजी शिक्षण संस्थान के छात्रों के निष्कासन की संस्तुति

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। प्रेमनगर के बिदौली क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर आपस में मारपीट और हुड़दंग करना सात युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए दोनों पक्षों के सात युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान के छात्र बताए गए हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और निष्कासन के लिए संबंधित शिक्षण संस्थान को रिपोर्ट भेजी है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को बिदौली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। दोनों पक्ष सार्वजनिक स्थान पर एक-दूसरे से मारपीट करते हुए हंगामा कर रहे थे। स्थिति इतनी उग्र हो गई थी कि वहां से गुजर रहे लोगों के चोटिल होने की आशंका पैदा हो गई। सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने के बजाय और अधिक उग्र हो गए।
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के सात युवकों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की अराजकता और हुड़दंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गिरफ्तार युवकों में आर्यन पाटनी (21), अभय कोहली (21), नैथन (21), कृष उपाध्याय (20), युग नागर (21), अर्पित तोमर (19) और कवि अत्री (20), सभी निवासी कण्डोली, प्रेमनगर, देहरादून शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के शिक्षण संस्थान को उनकी गतिविधियों की जानकारी देते हुए रिपोर्ट भेजी है। पुलिस की ओर से संस्थान से छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उनके निष्कासन की संस्तुति की गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें