स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाई

पार्षदों के साथ बैठक में निगमायुक्त ने वार्डों के विकास कार्यों की समीक्षा की

पार्षदों के साथ बैठक में निगमायुक्त ने वार्डों के विकास कार्यों की समीक्षा की

दीपावली से पहले सड़कों पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें, समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान के निर्देश

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद
नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने एनआईटी क्षेत्र के पार्षदों के साथ परिचय बैठक कर उनके वार्डों में चल रहे विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने पार्षदों की ओर से रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में वार्ड 1, 2, 5, 6, 7, 8, 9, 10 और 11 के पार्षदों ने भाग लिया। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में बाजारों और रास्तों से अतिक्रमण हटाने, पेयजल आपूर्ति का उचित वितरण, सीवर व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, सफाई, पथ प्रकाश सहित विभिन्न नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याएं निगमायुक्त के समक्ष रखीं। पार्षदों ने वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से भी उन्हें अवगत कराया। बैठक में पार्षदों ने आगामी दीपावली से पहले प्रमुख सड़कों और मार्गों पर पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा नई रोशनी लगाने की मांग रखी। इस पर निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द आवश्यक स्थानों पर पथ प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आश्वासन दिया कि शहर की सड़कों को पर्याप्त रोशनी से जगमगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में प्रतापगढ़ कूड़ा स्थान को लेकर भी पार्षदों ने सुझाव दिए। निगमायुक्त यशेंद्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। विकास कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारियों को मौके पर जाकर समस्याओं का निरीक्षण करने और समयबद्ध तरीके से समाधान कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा जिन कार्यों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय से वार्डों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव है। बैठक में अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त अनिल यादव तथा पार्षद मुकेश डागर, भगवान सिंह, राजेश डागर, गायत्री देवी, संगीता नीरज भाटिया, शीतल जयवीर खटाना, बबीता संदीप भड़ाना, राकेश देवी, सुरेंद्र लोहिया, सविता सन्नी भड़ाना सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
—–

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें