स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

बेरोजगारी दूर करना पहला लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- नीतियों में हो रहा बड़ा बदलाव

बेरोजगारी दूर करना पहला लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- नीतियों में हो रहा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार केवल नियमों में बदलाव नहीं कर रही, बल्कि नियमों से जुड़ी पूरी नीति बदल रही है। सुधारों को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक विकास की गति बनाए रखने और शासन व्यवस्था को सरल बनाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधार लागू किए जा रहे हैं।

दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, भारत में राजनीतिक स्थिरता और नीतियों में निरंतरता है। दुनिया आर्थिक विकास को लेकर कई चुनौतियों का सामना कर रही है और संसाधनों का इस्तेमाल दबाव बनाने के साधन के तौर पर किया जा रहा है। इसके बावजूद दुनिया भारत को विकास के एक उज्ज्वल केंद्र के रूप में देख रही है। प्रधानमंत्री ने पिछली सरकारों की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी व्यवस्था लोगों को अभाव में रखने वाली थी, जिससे उन्हें बुनियादी जरूरतों के लिए भी सरकार पर निर्भर रहना पड़ता था।

लाइसेंस राज ने बढ़ाई बेरोजगारी

मोदी ने कहा कि लाइसेंस राज ने बेरोजगारी की समस्या को बढ़ाया, जबकि उनकी सरकार नए अवसर
पैदा करने पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का मानना है कि कानून के तहत जिस काम पर
स्पष्ट रोक नहीं है, उसके लिए अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। शासन को आसान
बनाने के साथ लोगों के जीवन में सहूलियत लाने के लिए नीतिगत स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं।

स्टार्टअप के साथ भारत सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में दुनिया के सामने मजबूत और नवोन्मेषी मॉडल पेश करने के लिए तैयार हो रहा है। मोदी ने यहां अंतरिक्ष गतिविधियों से जुड़ी 20 स्टार्टअप कंपनियों के सीईओ एवं संस्थापकों के साथ बातचीत में यह बात कही।मइस दौरान उन्होंने युवा अंतरिक्ष उद्यमियों को सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन देते हुए उनसे अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को कृषि, पशुधन प्रबंधन, डेयरी, पर्यावरण और आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े अन्य क्षेत्रों तक ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, भारत सरकार भविष्य के लिए देश की क्षमताओं को विकसित करने में अंतरिक्ष स्टार्टअप के साथ खड़ी रहेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में काम कर रही कंपनियां अपने प्रौद्योगिकी का नए क्षेत्रों में इस्तेमाल पर विचार करें और इससे लोगों का जीवन आसान बनाने के तौर-तरीकों पर गौर करें। उन्होंने कहा,अंतरिक्ष मलबा हटाने के काम में जुटी कंपनियां पर्यावरण संगठनों के साथ मिलकर अपनी प्रौद्योगिकियों का विस्तार कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि भारत का निजी अंतरिक्ष क्षेत्र एक बड़ी ताकत बन सकता है और ऐसा परिवेश विकसित किया जाना चाहिए जहां दुनिया अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए भारत की ओर देखे।

छोटे-छोटे बदलाव से बदल रही तस्वीर

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे, दिल्ली मेट्रो और नमो रैपिड रेल में हुए छोटे-छोटे बदलाव बताते हैं कि देश समय के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भारत का नक्शा तैयार करने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती थी, जबकि विदेशी उपग्रह भारत की मैपिंग कर सकते थे। उनकी सरकार ने इस व्यवस्था को बदला है। उन्होंने कहा कि सीमा से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है और सीमा क्षेत्रों की तस्वीर बदली है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें