उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए भाजपा ने दिनेश आर्य को बनाया उम्मीदवार

देहरादून। भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने नैनीताल निवासी दिनेश आर्य को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।उत्तराखंड से भाजपा के मौजूदा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल आगामी 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इसके मद्देनजर भाजपा ने दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।दिनेश आर्य वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री हैं। इससे पहले वह भाजपा में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। पार्टी संगठन में उनके अनुभव को देखते हुए भाजपा ने उन्हें राज्यसभा के लिए मैदान में उतारा है।



