स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

कुल शरीफ की रस्म के साथ सूफ़ी अनवर अली शाह का 52 वां उर्स संपन्न

कुल शरीफ की रस्म के साथ सूफ़ी अनवर अली शाह का 52 वां उर्स संपन्न

हजरत सूफी सय्यद मोहम्मद अनवर अली शाह का 52 वां उर्स-ए-मुबारक पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। चार दिवसीय उर्स के दौरान दरगाह पर जायरीनों की आवाजाही बनी रही। मंगलवार को कुल शरीफ की रस्म अदा की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत कर कुल में शामिल हुए । इस दौरान दरगाह का माहौल रूहानियत और इबादत से सराबोर रहा।

उर्स के दौरान कुरआन ख्वानी, चादरपोशी, हल्का-ए-जिक्र, महफिल-ए-मिलाद और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुल शरीफ की रस्म में दूर-दराज से पहुंचे जायरीनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली तथा भाईचारे के लिए दुआएं की।

दरगाह के सज्जादानशीन डॉ. बिलाल हसन चिश्ती साबरी ने उर्स के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अकीदतमंदों से अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करने की अपील की थी। उर्स के दौरान मदरसा जाम-ए- अनवर एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में जश्न-ए-दस्तारबंदी का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें हाफिजों को दस्तार पहनाकर सम्मानित करने के साथ प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

उर्स में शामिल जायरीनों ने धार्मिक रस्मों में हिस्सा लेकर हजरत अनवर अली शाह के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। आयोजन के दौरान अकीदतमंदों की मौजूदगी से दरगाह पर रूहानी रौनक बनी रही। बुधवार को सुबह 11 बजे ग़ुस्ल शरीफ होगा जिसमें काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें