स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

तहसील समाधान दिवस पर गूंजा मिशन शक्ति का मंत्र, महिलाओं को किया जागरूक

डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कन्या सुमंगला से सामूहिक विवाह तक की योजनाएं गिनार्इं

तहसील समाधान दिवस पर गूंजा मिशन शक्ति का मंत्र, महिलाओं को किया जागरूक

गोला गोकर्णनाथ-खीरी। मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत थाना व तहसील गोला में पिंक बूथ समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस के अवसर पर तहसील आने वाली महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया गया।
पिंक बूथ समाधान दिवस पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार, उप जिलाधिकारी युगांतर त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक गोला अंबर सिंह उपस्थित रहे।


इस दौरान पिंक बूथ समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को महिला उप निरीक्षक अपूर्वा और उनकी टीम ने सुनकर उनका त्वरित समाधान किया। मिशन शक्ति टीम थाना गोला द्वारा पिंक बूथ तहसील दिवस में आई महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।
टीम ने 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा व 1930 साइबर हेल्पलाइन आदि नंबरों के बारे में बताया।

 साथ ही साइबर सुरक्षा, साइबर फ्रॉड, आॅनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी, पासवर्ड सिक्योरिटी और स्क्रीन टाइम के बारे में अवगत कराया।
इसके अलावा सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन आदि योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें