स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

कुक्कीवान ब्लैक बेल्ट हासिल कर ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान

कुक्कीवान ब्लैक बेल्ट हासिल कर ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान
लखनऊ, पायनियर समाचार सेवा। उत्तर प्रदेश के नौ ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने विश्व ताइक्वांडो मुख्यालय कुक्कीवान (दक्षिण कोरिया) से जारी ब्लैक बेल्ट प्रमाणपत्र प्राप्त कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सभागार में आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो एग्जामिनर एवं मास्टर डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी (कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन) ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
डॉ. सैयद रफत ने अपने संबोधन में कहा कि कुक्कीवान ब्लैक बेल्ट ताइक्वांडो खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी योग्यता का प्रमाण है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डॉन प्रमाणपत्र प्राप्त करने वालों में अधिराज सिंह, माही यादव, वैशान्वी रंजन, अभिमुदय तिवारी, आरुष कश्यप, युवराज सिंह, अंश कनौजिया और वान्या शर्मा शामिल रहे। वहीं अबरार को ब्लैक बेल्ट सेकेंड डॉन का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर मोहम्मद नदीम, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी, राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित डिम्मी तिवारी तथा वरिष्ठ ताइक्वांडो प्रशिक्षक तौकीर अली सहित अनेक खिलाड़ी और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें