स्वच्छता एवं नशामुक्ति पखवाड़े का शुभारंभ

प्रधानाचार्य ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की जागरूकता रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया
नकुड़। के.एल.जी.एम. इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा एवं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय में एन.एस.एस. इकाई द्वारा आयोजित नशा मुक्ति रैली को विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन गौरव मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली को संबोधित करते हुए कैप्टन गौरव मिश्रा ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं नशा मुक्त रहने का संकल्प लें तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशा न करने के लिए प्रेरित करें। स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है, इसलिए सभी को स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए।
रैली में कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद सलीम ने भी कैडेट्स को संबोधित किया और नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में अनुज कुमार, अखिलेश द्विवेदी एवं मुकेश कुमार सहित 85 कैडेट उपस्थित रहे। सभी कैडेट्स ने स्वच्छता और नशा मुक्ति का संकल्प लिया।



