स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

प्लाई फैक्ट्री में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने करंट लगने का लगाया आरोप

प्लाई फैक्ट्री में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने करंट लगने का लगाया आरोप

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पारा क्षेत्र स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पारा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान दीपू पाल (30) पुत्र राजेश, निवासी विश्वेश्वर खेड़ा दोना, थाना काकोरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को फैक्ट्री के अंदर वह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

मृतक दीपू पाल

मृतक के परिजनों का आरोप है कि दीपू की मौत फैक्ट्री में करंट लगने से हुई है। उनका कहना है कि हादसे के काफी देर बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने उन्हें सूचना दी। यदि समय पर जानकारी मिल जाती तो इलाज की संभावना बन सकती थी। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दीपू अपने पीछे पत्नी सीता, बेटा अनुभव पाल और आरुष पाल को छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पारा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। साथ ही फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें