स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

प्रेम विवाह करने वाली शिवानी की संदिग्ध मौत, पति ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, एसपी से शिकायत

प्रेम विवाह करने वाली शिवानी की संदिग्ध मौत, पति ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, एसपी से शिकायत

पायनियर संवाददाता। पीलीभीत

जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम निजामडांडी में प्रेम विवाह करने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पति ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर पत्नी की हत्या करने और आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम निजामजांडी निवासी राणा प्रताप पुत्र लालाराम ने पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव मिश्रा को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने गांव की ही निवासी शिवानी पुत्री संतराम से 19 दिसंबर 2023 को रजिस्ट्रार कोर्ट के माध्यम से प्रेम विवाह किया था।

आरोप है कि शिवानी के मायके वाले इस विवाह से खुश नहीं थे। विवाह के बाद शिवानी करीब छह माह तक उसके साथ रही। शिकायती पत्र के मुताबिक, इसके बाद शिवानी अपनी मां के एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मायके गई थी। आरोप है कि इसके बाद उसके मायके वालों ने उसे पति के पास भेजने से इंकार कर दिया। पति का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग जातिसूचक बातें कहते हुए उसे धमकाते थे और शिवानी को भी घर में बंधक बनाकर रखते थे। पति ने बताया कि पत्नी को अपने साथ लाने के लिए उसने कई बार थाना जहानाबाद में शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

इसके बाद उसने परिवार न्यायालय पीलीभीत में हिंदू विवाह अधिनियम की धारा-9 के तहत वाद भी दायर किया, जो न्यायालय में विचाराधीन है। शिकायतकर्ता के अनुसार, शिवानी न्यायालय में पेश हुई थी और उसने पति के साथ जाने के पक्ष में बयान दिए थे। आरोप है कि इसके बाद से ही उसके मायके वाले उससे नाराज थे और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

सुबह पांच बजे मौत की सूचना से मचा हड़कंप

राणा प्रताप ने तहरीर में आरोप लगाया कि 10 अगस्त 2026 की सुबह करीब पांच बजे शिवानी के पिता संतराम, भाई सुमित कुमार, मां इंद्रावती तथा अन्य परिजन एक पास पहुंचे और उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू कर दी। मामले की जानकारी होने पर पति ने थाना जहानाबाद पुलिस को सूचना दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और 10 अगस्त को शिवानी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

पति ने पुलिस अधीक्षक से मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा प्रिजर्व कर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है मौत का सही कारण विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट पता चल सकेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें