स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुदिल्ली एयरपोर्ट पर 6.5 Kg सोना जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार; 9 करोड़ का गोल्ड दुबई से कैसे ला रहे थे?जनगणना-2027 की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण: एसपी गोयलदिल्ली के शहरी निकायों के लिए 1850 करोड़ की दूसरी किस्त जारी, जानें कहां खर्च होगी रकम?जर्जर सड़क बनी हादसों का सबब, गहरे गड्ढों से दहशतमुख्मयंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी योजनाओं का संदेश देने वाली ‘रैप्ड मेट्रो ट्रेन’ को दिखाई हरी झड़ीजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुदिल्ली एयरपोर्ट पर 6.5 Kg सोना जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार; 9 करोड़ का गोल्ड दुबई से कैसे ला रहे थे?जनगणना-2027 की तैयारियां समय से कराएं पूर्ण: एसपी गोयलदिल्ली के शहरी निकायों के लिए 1850 करोड़ की दूसरी किस्त जारी, जानें कहां खर्च होगी रकम?जर्जर सड़क बनी हादसों का सबब, गहरे गड्ढों से दहशतमुख्मयंत्री रेखा गुप्ता ने सरकारी योजनाओं का संदेश देने वाली ‘रैप्ड मेट्रो ट्रेन’ को दिखाई हरी झड़ी

सूर्यवंशी को जल्द से जल्द राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाए

सूर्यवंशी को जल्द से जल्द राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाए

 

नई दिल्ली। विश्व कप 1983 विजेता मदन लाल का कहना है कि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के पास सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और सुनील गावस्कर जैसी प्रतिभा और सोच है और वह चाहते हैं कि इस 15 साल के खिलाड़ी को जल्द से जल्द राष्ट्रीय टीम में शामिल किया जाए। हालांकि लाल ने कहा कि अगर सूर्यवंशी को तेंदुलकर जैसे दिग्गजों की श्रेणी में शामिल होना है तो उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी खुद को साबित करना होगा।

मदन लाल ने सोमवार को कहा वह (सूर्यवंशी) बहुत प्रतिभाशाली है। सच में उसके पास सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसी भगवान की दी हुई प्रतिभा और सोच है। इस पूर्व आल राउंडर ने कहा ऐसे खिलाड़ी सदी में एक बार आते हैं। लेकिन उनकी तरह महान बनने के लिए, उसे टेस्ट क्रिकेट में भी खुद को साबित करना होगा। आयरलैंड के खिलाफ, भारत ए और तीन दिवसीय मैचों में खेलने से वह भारतीय क्रिकेट के मुख्य ढांचे में अच्छी तरह से ढल जाएगा। सूर्यवंशी को अभी-अभी खत्म हुए आईपीएल में ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ चुना गया। वह बल्लेबाजी सूची में सबसे ऊपर रहे, उन्होंने 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.30 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाकर ‘आॅरेंज कैप’ जीती।

उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के एक सत्र में सबसे ज्यादा छक्के (59) लगाने के पिछले आईपीएल रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया क्योंकि उन्होंने आईपीएल 2026 में 72 छक्के जड़े। लाल ने कहा कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में सूर्यवंशी भारत के मौजूदा शीर्ष तीन बल्लेबाजों की तरह ही बेहतरीन हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें डर है कि ‘सूर्यवंशी की वजह से कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया जा सकता है। उन्होंने कहा सूर्यवंशी भी अभिषेक, संजू और ईशान जितने ही बेहतरीन हैं। लेकिन ये खिलाड़ी खुद को साबित कर चुके हैं जबकि सूर्यवंशी को अभी उस स्तर पर खुद को साबित करना बाकी है।

भारत के पूर्व कोच रह चुके लाल ने कहा कोई भी सूर्यवंशी जैसी बल्लेबाजी नहीं कर सकता। जिस तरह का खेल उन्होंने दुनिया को दिखाया है, वह अविश्वसनीय है। हर कोच चाहेगा कि वह खेले, लेकिन टीम का संतुलन भी देखना पड़ता है। उसे बाहर नहीं बैठना चाहिए, वरना उसका आत्मविश्वास कम हो जाएगा। उसे किसी भी चीज से बचाने का तो कोई सवाल ही नहीं है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें