स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

कर्नाटक के सूरज ने जीती एकल की विजेता ट्रॉफी, कनिष्क-रिकी की जोड़ी बनी युगल चैंपियन

कर्नाटक के सूरज ने जीती एकल की विजेता ट्रॉफी, कनिष्क-रिकी की जोड़ी बनी युगल चैंपियन
  • तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के एकल फाइनल में सूरज ने पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया।

लखनऊ, पायनियर। कर्नाटक के दूसरी वरीय सूरज ने तृतीय डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल की बदौलत एकल की विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। दूसरी ओर युगल में तीसरी वरीय गुजरात के कनिष्क और दिल्ली के रिकी की जोड़ी चैंपियन बनी।

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में एकल फाइनल में सूरज ने पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया।

इसे भी पढ़ें :  टेनिस टूर्नामेंट: उलटफेर से फाइनल में पहुंचे मयंद, सूरज से होगी खिताबी भिड़ंत

सूरज ने बेहतरीन शॉट के साथ सटीक सर्विस से मयंद पर दबाव बनाए रखा। उन्होंने महत्वपूर्ण अंक हासिल करते हुए दोनों सेट अपने नाम किए। मयंद तिवारी ने भी वापसी के कई प्रयास किए और उन्हें कुछ मौके मिले, लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा सके। महत्वपूर्ण मौकों पर अंक गंवाने का खामियाजा उन्हें हार के रूप में भुगतना पड़ा।युगल फाइनल में कनिष्क और रिकी की जोड़ी ने दिल्ली के सागर और पश्चिम बंगाल के फरदीन की जोड़ी को 7-6(3), 3-6, 10-7 से हराया।

इसे भी पढ़ें : टेनिस टूर्नामेंट : शीर्ष वरीय जतिन व 7वीं वरीय आदित्य उलटफेर का शिकार, सुनील एकल सेमीफाइनल में

विजेता जोड़ी को हालांकि कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। पहला सेट टाईब्रेक में कनिष्क-रिकी ने जीता जबकि दूसरे सेट में जीत से सागर व फरदीन ने मुकाबले में बराबरी हासिल की। मैच का परिणाम निर्णायक तीसरे सेट में निकला, जो सुपर टाईब्रेक में खेला गया। इसमें कनिष्क और रिकी ने 10-7 से बाजी मारते हुए खिताब जीत लिया।

समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डा. असीम टिक्कू (पूर्व डीन-फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज, पूर्व सदस्य-कार्यकारिणी परिषद, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) ने पुरस्कार वितरित किए।

इसे भी पढ़ें: टेनिस टूर्नामेंट: शीर्ष वरीय जतिन नैन समेत चार खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में

समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, डा. केएल गर्ग चैरिटेबल ट्रस्ट एवं एफिल इन्फ्राडेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एसके गर्ग, आर्यन ग्रुप ऑफ होटल्स के चेयरमैन राहुल खन्ना की गरिमामयी मौजूदगी रही। इससे पूर्व एसडीएस से पवन सागर ने अतिथिगण का स्वागत किया। इस अवसर पर रतन शर्मा (निदेशक कोचिंग- एसडीएस), टूर्नामेंट निदेशक अभिषेक विक्रम सिंह व टूर्नामेंट रेफरी अमृतन्जय कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: उदित, मयंद और रिकी उलटफेरकर प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

इसे भी पढ़ें : टेनिस टूर्नामेंट : उत्तर प्रदेश के अंशुमान व ऋषि यादव की मुख्य ड्रा में एंट्री

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें