स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

सुमित ने उठाई 121 किलो गंगाजल की कांवड़

सुमित ने उठाई 121 किलो गंगाजल की कांवड़

पायनियर समाचार सेवा। फरीदाबाद भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था और दृढ़ संकल्प की अनूठी मिसाल बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव निवासी 22 वर्षीय सुमित कुमार ने पेश की है। महज 50 किलो वजन के सुमित ने हरिद्वार से 121 किलो गंगाजल कांवड़ में उठाकर अपने गांव पहुंचकर श्रद्धालुओं को हैरान कर दिया। सुमित 30 जून को हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था। परिजनों ने उसे हरिद्वार से पैदल गंगाजल लेकर लौटने की कठिनाई को देखते हुए समझाया था, लेकिन भोलेनाथ के प्रति उसकी श्रद्धा इतनी मजबूत थी कि उसने अपना संकल्प नहीं छोड़ा। कठिन रास्ते और कांवड़ के भारी वजन की परवाह किए बिना उसने यात्रा पूरी की।
गांव पहुंचने पर एडवोकेट सौराज अधाना ने सुमित का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने शॉल ओढ़ाकर और नकद राशि देकर उसे सम्मानित किया। अधाना ने कहा कि सुमित ने जिस तरह अपनी उम्र और वजन की परवाह किए बिना आस्था का परिचय दिया, वह युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने दावा किया कि 121 किलो गंगाजल लाकर सुमित ने बल्लभगढ़ का रिकॉर्ड बनाया है।
सुमित के अलावा गांव के यश और अंश 31-31 किलो गंगाजल लेकर पहुंचे। केशव और मयंक ने भी हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के गांव पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और पूरा माहौल ‘हर-हर महादेवÓ और ‘बम-बम भोलेÓ के जयघोष से भक्तिमय हो गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें