स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
भारत में गरीबी में बड़ी गिरावट, 49.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए: विश्व बैंकचार्ली और सिमरन के अर्धशतकों से गुजरात ने केरल को 8 विकेट से हरायामतदाता जागरूकता को लेकर महाविद्यालयों में शपथ एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजनऋषिकेश में दीवाली पर छाया 'वोकल फॉर लोकल' का रंग, चीनी लाइट्स छोड़ मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांगनदी में लापता होटल मैनेजर नीरज गुप्ता का शव बरामद, कई दिनों से चल रहा था SDRF का सर्च अभियानबैंक अफसरों पर हमला करने वाला व्यापारी दो दिन बाद भी फरारत्योहारों से पहले त्रिवेणी घाट की व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी, महापौर ने किया निरीक्षणनक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहभद्रकाली गढ़वाली रामलीला का ध्वज पूजन संपन्नबेसमेंट में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, निर्माण स्थल पर मचा हड़कंपभारत में गरीबी में बड़ी गिरावट, 49.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए: विश्व बैंकचार्ली और सिमरन के अर्धशतकों से गुजरात ने केरल को 8 विकेट से हरायामतदाता जागरूकता को लेकर महाविद्यालयों में शपथ एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजनऋषिकेश में दीवाली पर छाया 'वोकल फॉर लोकल' का रंग, चीनी लाइट्स छोड़ मिट्टी के दीयों की बढ़ी मांगनदी में लापता होटल मैनेजर नीरज गुप्ता का शव बरामद, कई दिनों से चल रहा था SDRF का सर्च अभियानबैंक अफसरों पर हमला करने वाला व्यापारी दो दिन बाद भी फरारत्योहारों से पहले त्रिवेणी घाट की व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी, महापौर ने किया निरीक्षणनक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहभद्रकाली गढ़वाली रामलीला का ध्वज पूजन संपन्नबेसमेंट में मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत, निर्माण स्थल पर मचा हड़कंप

मॉडल यूनाइटेड नेशंस में विद्यार्थियों ने दिखाया नेतृत्व व कूटनीतिक कौशल

मॉडल यूनाइटेड नेशंस में विद्यार्थियों ने दिखाया नेतृत्व व कूटनीतिक कौशल

पायनियर संवाददाता। फतेहपुर बाराबंकी

सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, साधु कैंपस, फतेहपुर में शनिवार को मॉडल यूनाइटेड नेशंस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक मंच का अनुभव कराने के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन, संवाद कौशल, आत्मविश्वास और कूटनीतिक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर अजय चौधरी के नेतृत्व तथा प्रधानाचार्या नमरा जमाल के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया और अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नियमन और शासन व्यवस्था की प्रभाव शीलता विषय पर विशेष चर्चा सत्र आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव, उसके नियमन तथा वैश्विक स्तर पर प्रभावी शासन व्यवस्था की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। प्रतिभागियों ने तर्क और तथ्यों के आधार पर विषय के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

तथ्यों और विचारों की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए अग्रिम सिंह, सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि के लिए अंशारा फैसल, सर्वश्रेष्ठ वक्ता के लिए आरू वर्मा तथा सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व और समर्पण के लिए आराध्या वर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन इंजीनियर अजय चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज के विद्यार्थी ही भविष्य के सक्षम नेतृत्वकर्ता बनेंगे। समापन अवसर पर प्रधानाचार्या नमरा जमाल ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा उन्हें ज्ञान, नेतृत्व और जिम्मेदारी के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें