स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

चेतन शर्मा की मौजूदगी में लखनऊ में एसटीसीएल का ट्रायल 22 अगस्त को

चेतन शर्मा की मौजूदगी में लखनऊ में एसटीसीएल का ट्रायल 22 अगस्त को

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों के लिए 22 अगस्त को लखनऊ में बड़ा मौका मिलने जा रहा है। सैल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग (एसटीसीएल) के चयन ट्रायल का आयोजन जयपुरिया क्रिकेट अकादमी, लखनऊ में होगा। खास बात यह है कि ट्रायल में लीग के कमिश्नर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्व भारतीय चयनकर्ता चेतन शर्मा स्वयं मौजूद रहेंगे। प्रदेश भर के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है।

एसटीसीएल का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के उभरते क्रिकेटरों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना है। ट्रायल के जरिए चयनित खिलाड़ियों को लीग की आठ टीमों में जगह बनाने का मौका मिलेगा। इच्छुक खिलाड़ी www.stclsport.com पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।
लीग में चयनित खिलाड़ियों को सिर्फ बड़े मंच पर खेलने का अवसर ही नहीं मिलेगा, बल्कि उनके यात्रा, ठहरने और भोजन का खर्च भी लीग की ओर से उठाया जाएगा। मुकाबले मिराज इंटरनेशनल स्टेडियम, उदयपुर में खेले जाएंगे। खिलाड़ियों को उनके घर से उदयपुर तक एसी ट्रेन से लाने और प्रतियोगिता के बाद वापस घर पहुंचाने की व्यवस्था एसटीसीएल करेगी।लीग में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और प्रत्येक टीम को तीन लीग मैच खेलने का अवसर मिलेगा। मुकाबलों का लाइव प्रसारण Sony LIV और DD Sports पर किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ियों को 25 हजार रुपये मैच फीस दी जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच को 21 हजार रुपये, बेस्ट बैटर और बेस्ट बॉलर को 21-21 हजार रुपये तथा प्लेयर ऑफ द सीरीज को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरी ओर विजेता टीम को 15 लाख और उपविजेता टीम को 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।
एसटीसीएल को पूर्व भारतीय क्रिकेटरों चेतन शर्मा, अशोक मल्होत्रा और मदन लाल समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों का समर्थन मिला है। लीग का लक्ष्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ने का अवसर देना है। 22 अगस्त के चयन ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। लखनऊ के इच्छुक क्रिकेटर www.stclsport.com पर नि:शुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें