स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज सेसर्विस कार्बाइन से चली गोली हेड कांस्टेबल की छाती में लगी, अस्पताल में मौतराष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता को लेकर जिला संघों को सख्त निर्देशनीलम-बाटा रोड के जलभराव से मिलेगी राहतइंडिपेंडेंस कप यू-16: चंद्र कमल के ऑलराउंड प्रदर्शन से मैनचेस्टर क्लब एक विकेट से जीताआंगन का मिलन कार्यक्रम को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठकजनकपुरी में दो दिन विराजेंगे नाथ नगरी बरेली के राजा गणपति बप्पाओखलकांडा में शिक्षा को नई उड़ान, कैड़ागांव स्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरणउत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल मेंभटवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजितमहिला प्रीमियर लीग का धमाकेदार आगाज आज से

आगामी मां नंदा देवी मेला की तैयारियों को लेकर एसएसपी अल्मोड़ा ने किया मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण

आगामी मां नंदा देवी मेला की तैयारियों को लेकर एसएसपी अल्मोड़ा ने किया मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण
  • नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके द्वारा आगामी मां नंदा देवी मेला को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत मंदिर परिसर एवं अल्मोड़ा नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान एसएसपी महोदय द्वारा मंदिर समिति के सदस्यों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
एसएसपी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को मेले के दौरान सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था, सुचारू यातायात संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी पुलिस प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान सीओ भावना कैंथोला, सीओ राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह एवं निरीक्षक मनोज भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें