स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

5वें बड़े मंगल पर हैंडबॉल खिलाड़ियों के भंडारे में खेल निदेशक डॉ. आर.पी. सिंह, आनंदेश्वर पांडेय और डॉ. सैयद रफत ने श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

5वें बड़े मंगल पर हैंडबॉल खिलाड़ियों के भंडारे में खेल निदेशक डॉ. आर.पी. सिंह, आनंदेश्वर पांडेय और डॉ. सैयद रफत ने श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता । ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगल के अवसर पर लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम के गेट नंबर-19 पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।हैंडबॉल के सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के सहयोग से आयोजित भंडारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल मैदान की जिम्मेदारियों के साथ सामाजिक और धार्मिक सेवा कार्य में भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के गेट नंबर-19 पर लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव, यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन) एवं कोषाध्यक्ष डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी।

भंडारे की शुरुआत मुख्य अतिथि खेल निदेशक डॉ. आर.पी. सिंह, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव, यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन), विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी सहित उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय और राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच मोहम्मद तौहीद ने पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ की।

फिर खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा व्यवस्थाओं का संचालन संभाला। देर शाम तक चले भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।वहीं आयोजन स्थल पर दिनभर श्रद्धा, सेवा और समर्पण का माहौल बना रहा। धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता के इस आयोजन ने बड़े मंगल के उत्सव को और अधिक जीवंत बना दिया।आज भंडारे के दौरान पीलीभीत के क्रीड़ाधिकारी राजेश गौड़, फतेहपुर के क्रीड़ाधिकारी सुनील भारती, लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन के सचिव डॉ सुमंत पाण्डेय, पूर्व राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी राकेश भट्ट, जिम्नास्टिक कोच रविकांत यादव सहित बड़ी संख्या में  हैंडबॉल खिलाड़ी, कोच तथा खेल प्रेमी मौजूद रहे।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के गेट नंबर-19 पर लखनऊ जिला हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय (महासचिव, यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन) एवं कोषाध्यक्ष डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें