मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

समाजसेवियों ने पुष्प वर्षा व तिलक लगाकर कांवरिया के जत्थे को किया रवाना।

गोला,गोरखपुर।सावन के पवित्र पर्व पर देवाधिदेव महादेव पर जलाभिषेक करने हेतु उपनगर गोला के पक्का घाट स्थित पवित्र सरयू जी का जल लाने के लिए कांवरियों का जत्था रविवार की शाम को ही जुट गया और सावन के दूसरे सोमवार की सुबह…

साझा करें WhatsAppFacebookX
समाजसेवियों ने पुष्प वर्षा व तिलक लगाकर कांवरिया के जत्थे को किया रवाना।

गोला,गोरखपुर।सावन के पवित्र पर्व पर देवाधिदेव महादेव पर जलाभिषेक करने हेतु उपनगर गोला के पक्का घाट स्थित पवित्र सरयू जी का जल लाने के लिए कांवरियों का जत्था रविवार की शाम को ही जुट गया और सावन के दूसरे सोमवार की सुबह क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रवाना हुआ।


कांवरिया के जत्थे का पक्के घाट पर अलग अलग टेंट लगाकर पुष्प वर्षा करते हुए भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी शत्रुघ्न कसौधन व अन्य साथियों ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। इस दौरान भक्तिमय गीतों, बोल बम, जय शिव, हर हर महादेव के नारों से पूरा नगर क्षेत्र गुंजायमान रहा। नगर पंचायत क्षेत्र के साथ गोला तहसील क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से निकलने वाले कांवरियों के जत्थे का हौसला बढ़ाते हुए समाजसेवियों ने देवाधिदेव महादेव की आस्था में डुबकी लगाने एवं शांति पूर्वक यात्रा को सफल बनाने की प्रार्थना करते हुए कांवरियों को कावड़ यात्रा को मंगलमय बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।इस दौरान गोला मंडल उपाध्यक्ष पंकज सोनकर,सभासद दीपक जायसवाल, राजेश जायसवाल, आकाश जायसवाल,संजय,जगदीश निगम, ऋषि साहनी,तेरस प्रसाद,अक्षयबर, रिंकू चौधरी,अर्जुन सोनकर,इमरान अंसारी,श्रवण गुप्ता,डा देवानंद कन्नौजिया,प्रदीप प्रजापति आदि मौजूद थे।

लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →