स्नातक-शिक्षक निर्वाचन को लेकर जनसंपर्क

कार्यकर्ताओं को 23 अक्टूबर के चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश
छुटमलपुर। एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर ब्लॉक प्रमुख योगेश पुंडीर व पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहब सिंह सैनी की अगुवाई में विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं मुजफ्फराबाद क्षेत्र में मतदाताओं से जनसंपर्क किया गया।
जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से आगामी 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी शिव राज सिंह रोड उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुजफ्फराबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर ने शिक्षण संस्थानों एवं मतदाताओं से संपर्क कर चुनाव में पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की और कार्यकर्ताओं को 23 अक्टूबर के चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। साथ ही स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
इस दौरान मुजफ्फराबाद में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी शिवराज रोड और भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष साहब सिंह सैनी के साथ मतदाताओं से संवाद कर मतदान की अपील की गई। वैदिक इंटर कॉलेज के शिक्षकों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों व मतदाताओं से भी संपर्क साधा गया।



