स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाई

22-23 अगस्त को होगी छठी हरियाणा राज्य फिनस्विमिंग चैंपियनशिप

22-23 अगस्त को होगी छठी हरियाणा राज्य फिनस्विमिंग चैंपियनशिप
  • 13 जिलों के 195 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जलवा
  • विजेता खिलाड़ियों को पुणे में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में मिलेगा मौका

कविता। फरीदाबाद
फरीदाबाद के मॉडर्न स्कूल, सेक्टर-17 में आगामी 22 और 23 अगस्त को छठी हरियाणा राज्य फिनस्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की ओर से आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 13 जिलों से 195 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से तथा अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा।

अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के महासचिव ए.के. पंडित ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ी 50, 100 और 200 मीटर बाई-फिन्स के अलावा सरफेस इवेंट्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे सभी टीमों के खिलाड़ियों को रिपोर्ट करना होगा। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और आयोजकों में खासा उत्साह है। इस अवसर पर अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के प्रधान दीप भाटिया तथा मॉडर्न स्कूल सेक्टर-17 की प्रिंसिपल नीलिमा जैन भी मौजूद रहीं।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को सात आयु वर्गों में बांटा गया है। इनमें सीनियर ए (2002-2008), जूनियर बी (2009-2010), जूनियर सी (2011-2012), जूनियर डी (2013-2014), जूनियर ई (2015-2016), जूनियर एफ (2017-2018) और जूनियर जी (2019-2020) आयु वर्ग शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले और विजेता फिनस्विमर्स को पुणे में होने वाली नेशनल फिनस्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 29 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। राज्य चैंपियनशिप को राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा की टीम के चयन और खिलाड़ियों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें