स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईज्वेलरी खरीदने पहुंची दो महिलाएं, मौका मिलते ही पेंडल-बालियां उड़ाईधूमधाम से निकली गणपति विसर्जन यात्रा, ‘गणपति बप्पा मोरिया’ से गूंजा महादेव तालाबअवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मानउप्र : एक्सिस बैंक के करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख रुपये मूल्य के नकली नोटझारखंड मंत्री की बेटी समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोकजानकीपुरम में सड़क, पार्क व अयोध्या दास वार्ड में नाला निर्माण कार्यों का विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया भूमि पूजनIAP के जॉइंट सेक्रेटरी (ईस्ट ज़ोन) डॉ. जोजी जॉन के खिलाफ FIR, प्रेस क्लब में पीड़िता और वकीलों ने रखी अपनी बातपकड़ी गई लकड़ी का मूल्यांकन कर वन विभाग वसूलेगा जुर्मानाशानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया, कड़ी सुरक्षा में उमड़ा आस्था का सैलाबकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाई

फरीदाबाद में इंसानियत शर्मसार

फरीदाबाद में इंसानियत शर्मसार

बेटी बनाकर घर लाए, तीन लाख में बुजुर्ग से शादी का सौदा किया, विरोध पर खौलता पानी डालकर किया कैद

  • 23 वर्षीय युवती को कमरे में बंद रखा, मोबाइल भी छीना
  • पुलिस ने ताला तोड़कर कराया मुक्त, हालत गंभीर होने पर सफदरजंग अस्पताल रेफर

कविता। फरीदाबाद
गांव कुरेशीपुर में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दंपती ने 23 वर्षीय युवती को बेटी की तरह रखने और उसकी शादी कराने का झांसा देकर अपने घर में रखा, लेकिन बाद में तीन लाख रुपये में एक बुजुर्ग व्यक्ति से उसकी शादी का सौदा कर दिया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो दंपती ने कथित तौर पर उसके साथ बर्बरता की हद पार करते हुए सोते समय उसके ऊपर खौलता हुआ पानी डाल दिया। गर्म पानी से युवती का शरीर बुरी तरह झुलस गया।

आरोप है कि इसके बाद भी दंपती ने युवती को उपचार के लिए बाहर नहीं जाने दिया। उसे कई दिनों तक कमरे में बंद रखा गया, बाहर से ताला लगा दिया गया और मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद युवती का मौसा पुलिस को साथ लेकर कुरेशीपुर पहुंचा। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर युवती को मुक्त कराया और उपचार के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बिहार के टिक्का टोला सहापुर निवासी प्रीति की करीब दो साल पहले कुरेशीपुर निवासी रोहित से शादी हुई थी। उसके मौसा पंकज के मुताबिक प्रीति का पति एक निजी कंपनी में काम करता है। करीब दो महीने पहले प्रीति अपने पति से अलग हो गई थी। इसी दौरान उसके घर के सामने रहने वाले धर्मेंद्र और ललिता का उसके घर आना-जाना था। आरोप है कि धर्मेंद्र और ललिता ने प्रीति को बेटी की तरह रखने और बाद में अपने घर से उसकी शादी कर विदा करने का भरोसा दिया। इसी बात पर प्रीति उनके साथ रहने लगी।

प्रीति के आरोप के मुताबिक, कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसकी शादी उसकी इच्छा के विरुद्ध एक बुजुर्ग व्यक्ति से कराने के लिए तीन लाख रुपये में सौदा किया गया है। उसने जब इसका विरोध किया तो दंपती से उसका विवाद होने लगा। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना शुरू कर दी गई।

प्रीति के अनुसार, 16 अगस्त की सुबह करीब चार बजे वह कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसके ऊपर खौलता हुआ पानी डाल दिया गया। इससे उसके शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए। युवती का आरोप है कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उसे इलाज के लिए बाहर नहीं जाने दिया गया और कमरे में बंद कर दिया गया। उसका मोबाइल फोन भी कथित तौर पर अपने पास रख लिया गया।

प्रीति के मौसा पंकज को किसी माध्यम से घटना की जानकारी मिली। वह कुरेशीपुर पहुंचा, लेकिन आरोप है कि घर का दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद 19 अगस्त की शाम वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर युवती को बाहर निकाला और उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

धौज थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि युवती फिलहाल दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। पुलिस उसके बयान दर्ज करने के लिए दिल्ली जाएगी। युवती के बयान और मामले के तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें