स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, निकाह से मुकरने पर महिला ने लगाई गुहार

संपूर्ण समाधान दिवस पर महिला ने की शिकायत, आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, निकाह से मुकरने पर महिला ने लगाई गुहार

सनी गर्ग

कैराना। शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक दुष्कर्म करने और बाद में निकाह करने से इनकार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

राजधानी दिल्ली निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में उसकी शादी दूसरे युवक से हुई थी। आरोप है कि कैराना क्षेत्र के मवी गांव निवासी इदरीश कई वर्षों से उसके संपर्क में था। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का भरोसा दिया और अपने पति से तलाक लेने के लिए कहा। उसके झांसे में आकर उसने पति से तलाक ले लिया और आरोपी के साथ रहने लगी। पीड़ित महिला के अनुसार, आरोपी शादी का आश्वासन देकर उसे अपने गांव मवी ले जाता था, जहां उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला का कहना है कि वह लगातार आरोपी से निकाह करने की मांग करती रही, लेकिन वह उसे टालता रहा। अब आरोपी ने निकाह करने से साफ इनकार कर दिया है। आरोप है कि शादी के लिए दबाव बनाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला ने शिकायत में यह भी कहा है कि उसे जानकारी मिली है कि आरोपी किसी दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है। पीड़िता ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप करते हुए थानाध्यक्ष कैराना को रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की है। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें