स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के नेटवर्क में शामिल हवाला कारोबारी समेत सात काबू

विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के नेटवर्क में शामिल हवाला कारोबारी समेत सात काबू

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों के आपराधिक नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। पुलिस ने दीपक नांदल, उसकी पत्नी मीनाक्षी और हिमांशु भाऊ से जुड़े गिरोह के सात सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चांदनी चौक का एक हवाला कारोबारी भी शामिल है।
यह गिरोह गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में संगठित अपराध चला रहा था। गिरोह के सदस्य बिल्डरों, व्यापारियों और बॉलीवुड, हरियाणवी व म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को फोन कर अवैध वसूली और फिरौती के लिए धमकाते थे। आमजन में दहशत फैलाने के लिए गिरोह वारदातों की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर भी लेता था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संदीप, बलविंदर उर्फ सोनू नांदल, योगेश उर्फ कछुआ और शुभम सिक्का गिरोह के लिए व्यापारियों के मोबाइल नंबर जुटाने, घरों-ऑफिसों की रेकी करने और वसूली की रकम फरार सदस्यों तक पहुंचाने का काम करते थे। ये ही आरोपी गिरोह को हथियार और कारतूस भी उपलब्ध कराते थे।
एसीपी ललित ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपी गौरव अरोड़ा चांदनी चौक, दिल्ली में हवाला कारोबार करता है। पुलिस के मुताबिक अपराध से कमाई गई रकम को हवाला के जरिए गिरोह तक पहुंचाने के लिए इस नेटवर्क का इस्तेमाल होता था। गौरव के कब्जे से हवाला में इस्तेमाल होने वाला आधा करेंसी नोट भी बरामद हुआ है। जांच में पता चला है कि सरगना दीपक नांदल और हिमांशु भाऊ फिलहाल विदेश में फरार हैं और सोशल मीडिया के जरिए गिरोह का संचालन कर रहे हैं। पुलिस अब विदेश में बैठे इन अपराधियों के स्थानीय नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और डिजिटल संपर्कों की जांच कर रही है।
गिरफ्तार सभी सात आरोपी 30 से 35 साल के बीच के हैं। इनके खिलाफ पहले से करीब ढाई दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी योगेश पर दिल्ली-हरियाणा में आठ मामले मारपीट, धमकी, चोरी, शस्त्र अधिनियम के दर्ज हैं। संदीप हुड्डा पर रोहतक में हत्या और शस्त्र अधिनियम के दो मामले दर्ज हैं। रोहित पर हत्या, हत्या का प्रयास और शस्त्र अधिनियम के दो मामले दर्ज हैं। बलविंदर पर हरियाणा में हत्या, अपहरण, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस सहित 17 मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों से चार पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, छह मोबाइल फोन और हवाला में प्रयोग किया गया करेंसी नोट बरामद किया है। बरामद मोबाइल और डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच जारी है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और विदेश में बैठे सरगनाओं तक पहुंचा जा सके। एसीपी ललित ने बताया कि आरोपी योगेश, शुभम सिक्का, संदीप हुड्डा, रोहित, बलविंदर व सुरजीत रोहतक के रहने वाले हैं। आरोपी गौरव अरोड़ा पश्चिम विहार दिल्ली का है। उन्होंने कहा कि विदेश में बैठे अपराधियों के खिलाफ इंटरपोल और अन्य एजेंसियों के जरिए कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें