स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों का धरना नौवें दिन भी जारी, कल से काली पट्टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन

वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों का धरना नौवें दिन भी जारी, कल से काली पट्टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक की नियुक्ति में वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों को प्राथमिकता देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों का नगर निगम प्रांगण में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को नौवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक व्यवस्था के नाम पर चल रही कथित धांधलेबाजी बंद नहीं होती और उन्हें उनका अधिकार नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।
प्रदेश सदस्य विजय पाल ने कहा कि वरिष्ठ पर्यावरण मित्र लंबे समय से प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था के नाम पर पूर्व की व्यवस्था को ही जारी रखते हुए कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारियों, उनके आश्रितों और नायकों को वार्डों की जिम्मेदारी दी जा रही है। इसके बाद वार्डों की जिम्मेदारी अपने चहेते कर्मचारियों व परिजनों को सौंपे जाने का आरोप लगाया। विजय पाल ने कहा कि नौ दिन से धरना जारी होने के बावजूद विभाग द्वारा सुध नहीं ली गई। इसके विरोध में 11 सितंबर से कर्मचारी काली पट्टी बांधकर धरना देंगे। कर्मचारियों ने प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक की नियुक्ति में वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों को प्राथमिकता देने, पूर्व की व्यवस्था समाप्त करने तथा कार्यालय आदेश संख्या 1100, दिनांक 28 जुलाई 2026 को लागू करने की मांग की। धरने पर दिनेश चौधरी, विश्वास चौहान, राजेश उर्फ खन्ना, प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार, प्रेम सिंह, अलंकार, लक्की, शिवम पाल, मुकेश, जयपाल और सिद्धार्थ चौहान आदि मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें