स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयनित टीम घोषित

अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयनित टीम घोषित

लखनऊ (पॉयनियर खेल संवाददाता)। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने सोमवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई), लखनऊ में आयोजित चयन ट्रायल्स के बाद अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन वर्ग की भारतीय टीम की घोषणा कर दी। ट्रायल्स में देश के विभिन्न राज्यों और इकाइयों के पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपने दमखम का प्रदर्शन किया।

चयन प्रक्रिया डब्ल्यूएफआई अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी में पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। इस अवसर पर डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विनय शाही तथा साई एनसीओई लखनऊ के सहायक निदेशक मनीष कुमार मौजूद रहे।

उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों से संवाद कर युवा पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का यह सुनहरा अवसर है और खिलाड़ियों को इसका पूरा लाभ उठाना चाहिए।

चयनित टीम

फ्रीस्टाइल वर्ग में हनुमंत यादव (45 किग्रा), आर्यन (48 किग्रा), गोविंद (51 किग्रा), प्रथमेश पाटिल (55 किग्रा), सतिंदर (60 किग्रा), कृष्ण (65 किग्रा), अनुज (71 किग्रा), दीपांशु खोखर (80 किग्रा), सक्षम (92 किग्रा) और आरुष राणा (110 किग्रा) का चयन हुआ।

वहीं, ग्रीको-रोमन वर्ग में सचिन शिरोबे (45 किग्रा), अविनाश बिरुचेतक (48 किग्रा), धीरज फफड़े (51 किग्रा), हरिओम (55 किग्रा), दर्पण चौधरी (60 किग्रा), कुणाल डागर (65 किग्रा), प्रणाम सिंह (71 किग्रा), सूरज शर्मा (80 किग्रा), राजवर्धन पाटिल (92 किग्रा) और हर्ष पलाल (110 किग्रा) को टीम में जगह मिली।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें