स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

साथी केंद्र से संवरेगा विद्यार्थियों का भविष्य, नि:शुल्क कोचिंग का लाभ उठाने की अपील

साथी केंद्र से संवरेगा विद्यार्थियों का भविष्य, नि:शुल्क कोचिंग का लाभ उठाने की अपील

पायनियर समाचार सेवा। खटीमा। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा के हाईटेक सभागार में साथी केंद्र का जन-जागृति अभियान ‘प्रगति 2026’ उत्साह एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को साथी केंद्र के माध्यम से उपलब्ध नि:शुल्क आनलाइन एवं आफलाइन कोचिंग सुविधाओं की जानकारी देना तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करना था। साथी केंद्र का उद्घाटन पिछले वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा किया गया था। यह केंद्र आईआईटी कानपुर एवं उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड के संयुक्त प्रयास से संचालित किया जा रहा है। केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को जेईई, नीट, विभिन्न मंत्रालयों की समूह ‘ग’ परीक्षाओं, रेलवे, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश तथा एडवोकेट एवं जज की परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क आॅनलाइन और आॅफलाइन मार्गदर्शन एवं कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा, सहायक अध्यापक गणित मनीषा कल्पासी, महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विनोद कुमार, वरिष्ठ प्राध्यापक डा. सुनील कुमार कटियार तथा सहायक आचार्य गणित डा. सुरेंद्र विक्रम सिंह पड़ियार रहे। कार्यक्रम में अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को साथी केंद्र की विभिन्न सुविधाओं एवं संसाधनों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से केंद्र का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपने लक्ष्य के प्रति गंभीरता से प्रयास करने का आह्वान किया। सहायक प्राचार्य डा. सुरेंद्र विक्रम सिंह पडियार ने कहा कि विद्यार्थियों को उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करते हुए अपने भविष्य की मजबूत नींव तैयार करनी चाहिए। इस दौरान छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत कर साथी केंद्र की उपयोगिता और महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में साथी केंद्र की को-आर्डिनेटर प्रियंका ढौंडियाल ने विद्यार्थियों से साथी केंद्र की नि:शुल्क सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें