स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

रूस में फंसे मुजफ्फरनगर के यश को मिले कानूनी मदद

-सैनी महापंचायत ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री और विदेश मंत्री को भेजा ज्ञापन, भारतीय दूतावास से विधिक सहायता और दुभाषिया उपलब्ध कराने की मांग

रूस में फंसे मुजफ्फरनगर के यश को मिले कानूनी मदद

मुजफ्फरनगर। रूस में कानूनी मामले में फंसे मुजफ्फरनगर के सिकंदरपुर निवासी यश कुमार की मदद के लिए सैनी महापंचायत ट्रस्ट ने आवाज उठाई है। ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री और विदेश मंत्री को ज्ञापन भेजकर यश कुमार को भारतीय दूतावास के माध्यम से आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई है। साथ ही मामले की पैरवी के दौरान भाषा संबंधी परेशानी को देखते हुए विधिक दुभाषिया की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

सैनी महापंचायत ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव अंकित सैनी के नेतृत्व में प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि मुजफ्फरनगर के बड़सू सिकंदरपुर गांव निवासी यश कुमार अपने पिता की मृत्यु के बाद अप्रैल 2026 में रूस गया था। ट्रस्ट का आरोप है कि रूस पहुंचने के बाद यश कुमार धोखाधड़ी और षड्यंत्र का शिकार हो गया। संबंधित मामला वर्तमान में रूस की न्याय व्यवस्था में विचाराधीन बताया गया है। ज्ञापन में कहा गया कि न्यायिक प्रक्रिया के दौरान यश कुमार को भाषा संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भाषा की समस्या के कारण वह अपना पक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत नहीं कर पा रहा है। ऐसी स्थिति में उसे उचित कानूनी सहायता नहीं मिलने से उसकी परेशानियां बढ़ रही हैं। ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री और विदेश मंत्री से पूरे प्रकरण का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया गया कि रूस स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से यश कुमार को समयबद्ध कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए और आवश्यकता के अनुसार विधिक दुभाषिया की सुविधा भी दी जाए। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि विदेश में किसी भारतीय नागरिक के सामने कानूनी और भाषाई कठिनाई उत्पन्न होने की स्थिति में उसे आवश्यक सहायता मिलना जरूरी है। उन्होंने यश कुमार को न्यायिक प्रक्रिया में अपना पक्ष रखने के लिए समुचित सहयोग उपलब्ध कराने और उसकी सकुशल घर वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।


साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें