स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

रोडवेज बसों की आमने-सामने भिड़ंत, मासूम की मौत; 13 घायल

रोडवेज बसों की आमने-सामने भिड़ंत, मासूम की मौत; 13 घायल

पायनियर संवाददाता। रामनगर, बाराबंकी

राष्ट्रीय राजमार्ग पर दलसराय गांव के पास मंगलवार को कैसरबाग और बाराबंकी डिपो की रोडवेज बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में छह वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि 13 यात्री घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी रामनगर और बड़ागांव पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

मृतक:- आर्यन (6) पुत्र आशीष शर्मा, निवासी कुंभरवा, थाना रामनगर। चिकित्सकों ने सीएचसी रामनगर में उसे मृत घोषित किया।

घायल:- वंदना पांडेय (30) पत्नी संजय, सीहामऊ; राजेश कुमार (57) पुत्र पाटनदीन, अतरौली; सूफिया (40) पत्नी दीन मोहम्मद, मो. इसराना देवा; राजकुमारी (60) पत्नी मथुरा प्रसाद, टिकैतनगर; शिवम (26) पुत्र शिवमंगल, लहड़रा; संदीप मिश्रा (40), रामनगर; पूजा शर्मा (30) पत्नी आशीष शर्मा, कुंभरवा; बस परिचालक अरविंद कुमार शुक्ला (50), रामनगर; रामलली (55), रामनगर; राजकुमारी (54) पत्नी अशोक कुमार, कानपुर; बस चालक नरेंद्र सिंह (56) पुत्र गिरधारी सिंह, गया जहानाबाद, बिहार; अशोक कुमार तिवारी पुत्र शिवभान तिवारी और प्रभाकर (35) पुत्र शंकरलाल, त्रिलोकपुर, मसौली।

राजेश कुमार और प्रभाकर को गंभीर चोटों के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब ढाई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मां की आंखों के सामने बुझ गया चिराग: घायल पूजा शर्मा ने बताया कि वह अपने बेटे आर्यन और सात माह की बेटी अनिका के साथ बस में सवार थीं। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से आर्यन की मौत हो गई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें