स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

राष्ट्रीय रोइंग कैंप के लिए यूपी के चार खिलाड़ियों का चयन

पुणे में एशियन चैंपियनशिप की करेंगे तैयारी

राष्ट्रीय रोइंग कैंप के लिए यूपी के चार खिलाड़ियों का चयन

पायनियर समाचार सेवा। लखनऊ

दिसंबर में आयोजित होने वाली एशियन अंडर-19 एवं अंडर-23 रोइंग चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए पुणे के आर्मी रोइंग नोड में आयोजित राष्ट्रीय कोचिंग कैंप के लिए उत्तर प्रदेश के चार रोअर्स का चयन हुआ है। 7 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस कैंप के लिए देशभर से 80 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिनमें अंडर-19 वर्ग में यूपी के दीपक कुमार (अलीगढ़), यश कुमार यादव (आजमगढ़), हरिनाथ यादव (देवरिया) और प्रवीण कुमार (हापुड़) शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि ये चारों खिलाड़ी गोरखपुर के रामगढ़ ताल में अभ्यास करते हैं। इस चौकड़ी का चयन मई में हुई 46वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है, जहाँ इन्होंने बालक क्वाड्रुपल स्कल स्पर्धा में उत्तर प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीता था।

रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (RFI) के अनुसार, भारत पहली बार एशियन अंडर-19 एवं अंडर-23 रोइंग चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है, जिसका आयोजन 1 से 7 दिसंबर 2026 तक पुणे में होगा। 7 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस राष्ट्रीय कैंप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और तैयारियों को परखा जाएगा, जिसके आधार पर एशियन चैंपियनशिप के लिए अंतिम भारतीय टीम चुनी जाएगी।

इस कैंप के लिए चयनित 80 रोअर्स में सर्विसेज के सर्वाधिक 19 खिलाड़ी हैं, जबकि मध्य प्रदेश के 12, ओडिशा के 10 तथा उत्तर प्रदेश, नेवी और महाराष्ट्र के 4-4 खिलाड़ियों को स्थान मिला है।

यूपी के खिलाड़ियों के राष्ट्रीय कैंप में चयन पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय, यूपी रोइंग एसोसिएशन की अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह, संरक्षक पवन सिंह चौहान और चेयरमैन रेणुका मिश्रा सहित खेल जगत की प्रमुख हस्तियों ने बधाई दी एवं एशियन चैंपियनशिप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें