स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

रणजी एलीट ग्रुप ए: 85 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद रिंकू व माधव के शतक से संभला यूपी

रिंकू सिंह ने इस पारी के दौरान अपने प्रथम श्रेणी करियर का 10वां शतक भी पूरा किया।

रणजी एलीट ग्रुप ए: 85 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद रिंकू व माधव के शतक से संभला यूपी

 पटना । रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप ए मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (नाबाद 109 रन) और माधव मिश्रा (124 रन) के शानदार शतकों की बदौलत बिहार के खिलाफ पहले दिन शुरूआती झटकों से उबरते हुए तीन विकेट पर 287 रन बना लिए। बिहार के कप्तान शकीबुल गनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनकी टीम ने शुरूआती सफलता हासिल करते हुए यूपी के तीन विकेट महज 85 रन पर गिरा दिए। अभिषेक गोस्वामी, कप्तान एवं विकेटकीपर आर्यन जुयाल और करन शर्मा 13-13 रन बनाकर आउट हुए।

 बिहार की ओर से सूरज कश्यप ने दो और अमोद यादव ने एक विकेट लिया। शुरूआती झटकों के बाद पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आए रिंकू सिंह ने मोर्चा संभाला। रिंकू ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 164 गेंदों पर 3 छक्कों और 8 चौकों की मदद से नाबाद 109 रन बनाए। वहीं, दूसरे छोर पर ओपनर माधव कौशिक ने बेहद संयम और सूझबूझ का परिचय देते हुए 252 गेंदों पर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 124 रन की शानदार मैराथन पारी खेली। 

दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 304 गेंदों पर 202 रनों की रिकॉर्ड शतकीय साझेदारी हुई, जिसने बिहार के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया और दिन का खेल समाप्त होने तक यूपी को विशाल स्कोर के करीब पहुंचा दिया। रिंकू सिंह ने इस पारी के दौरान अपने प्रथम श्रेणी करियर का 10वां शतक भी पूरा किया। रिंकू सिंह ने 2016 में हैदराबाद क्रिकेट टीम के खिलाफ प्रथम श्रेणी करियर का आगाज किया था। वह अब तक 54 मैचों की 77 पारियों में 3,850 से अधिक रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 10 शतक के अलावा 23 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 163 रन का रहा है।वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2 वनडे में 55 रन और 48 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 702 रन भी बना चुके हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें