स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

रामनगर पालिका के कूड़ा निस्तारण समेत कार्यों की होगी जांच

रामनगर पालिका के कूड़ा निस्तारण समेत कार्यों की होगी जांच

  • डीएम ललित मोहन रयाल ने गठित की समिति, 15 दिन में मांगी बिंदुवार रिपोर्ट

पायनियर समाचार सेवा। रामनगर/हल्द्वानी। रामनगर नगर पालिका परिषद के कूड़ा और सिंगल यूज प्लास्टिक निस्तारण समेत विभिन्न कार्यों की जांच के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने समिति का गठन किया है। यह कार्रवाई कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत के निदेर्शों के क्रम में की गई है। डीएम ने बताया कि नगर पालिका की ओर से कूड़ा एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के निस्तारण के लिए झील विकास प्राधिकरण के हल्द्वानी स्थित प्लास्टिक प्लांट का उपयोग किए जाने की जानकारी दी गई है। जबकि उक्त प्लांट वर्तमान में क्रियाशील नहीं होने की सूचना है। ऐसे में मामले की वास्तविक स्थिति और इसके पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का परीक्षण आवश्यक है।
जांच के लिए उप जिलाधिकारी रामनगर की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है, जिसमें उप कोषाधिकारी रामनगर को सदस्य बनाया गया है। समिति नगर पालिका द्वारा वर्तमान में कूड़े और सिंगल यूज प्लास्टिक के निस्तारण की जगह और प्रक्रिया का अभिलेखीय एवं स्थलीय परीक्षण करेगी। इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष में ब्लीचिंग पाउडर, डीबीटी एवं अन्य आवश्यक रसायनों के स्टॉक, खरीद और स्टॉक रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टियों की भी जांच होगी। नगर पालिका के कार्मिकों और पर्यावरण मित्रों की शासन द्वारा निर्धारित एसओपी के अनुसार बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज होने की स्थिति भी जांच के दायरे में रहेगी। समिति को सभी संबंधित साक्ष्यों एवं अभिलेखों के साथ तथ्यात्मक, स्पष्ट और बिंदुवार जांच आख्या 15 दिन के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें