स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
अमरिया तिहरे हत्याकांड में पांच और गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी जेल पहुंचेएशियाड पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, बोले- '2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत'वन माफियाओं का बेखौफ खेल, लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तस्वीरें वायरलशारजाह से आए विमान यात्री के 70 लाख का सोना बरामददवा मंडी पर गिरी गाज: फर्जी बिलिंग में 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द, 29 निलंबितअंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवालपुख्ता हो त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था: डीजीपीसांसद अजय भट्ट का दावा, 2027 में तीसरी बार विधायक बनेंगे राम सिंह कैड़ायूपी के गांवों की विरासत से रूबरू हो रहे विद्यार्थी2 साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोनअमरिया तिहरे हत्याकांड में पांच और गिरफ्तार, अब तक आठ आरोपी जेल पहुंचेएशियाड पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, बोले- '2036 ओलंपिक की मेजबानी करेगा भारत'वन माफियाओं का बेखौफ खेल, लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तस्वीरें वायरलशारजाह से आए विमान यात्री के 70 लाख का सोना बरामददवा मंडी पर गिरी गाज: फर्जी बिलिंग में 14 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द, 29 निलंबितअंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर उठाए सवालपुख्ता हो त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था: डीजीपीसांसद अजय भट्ट का दावा, 2027 में तीसरी बार विधायक बनेंगे राम सिंह कैड़ायूपी के गांवों की विरासत से रूबरू हो रहे विद्यार्थी2 साल से काट रहे थे बैंकों के चक्कर, डेढ़ घंटे में पास हुआ होम लोन

खून से इंसानियत की कहानी लिखकर रक्त योद्धा बने राजेश डुडेजा

खून से इंसानियत की कहानी लिखकर रक्त योद्धा बने राजेश डुडेजा
  • अब तक 149 बार कर चुके हैं रक्तदान, युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत
  • क्षेत्र में रक्तवीर के नाम से भी जाने जाते हैं राजेश डुडेजा
  • राजेश के जुनून को डीसी ने सराहा, किया सम्मानित

संजय कुमार मेहरा
भिवानी। अपने खून से इंसानियत की कहानी लिखकर रक्तदान क्षेत्र में योद्धा बने राजेश डुडेजा का मानव जीवन की रक्षा के प्रति अटूट समर्पण है। वे एक अनूठी मिसाल बने शहर के रक्तदान में योद्धा बने शतकवीर राजेश डुडेजा लगातार रक्तदान कर रहे हैं। अब तक वे 149 बार रक्तदान करके कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। उनकी इस अतुलनीय सेवा और युवाओं को रक्तदान के प्रति निरंतर प्रेरित करने के प्रयासों को देखते हुए उपायुक्त साहिल गुप्ता ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।

सम्मान समारोह के दौरान उपायुक्त साहिल गुप्ता ने राजेश डुडेजा के नि:स्वार्थ प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उपायुक्त ने कहा कि राजेश डुडेजा जैसे समाजसेवी हमारे जिले और पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय हैं। 149 बार रक्तदान करना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है, यह जीवन बचाने के प्रति किसी व्यक्ति की गहरी निष्ठा को दर्शाता है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद परिवार की खुशियां लौटा सकता है। प्रशासन ऐसे समाजसेवियों का सदैव सम्मान करता है और उम्मीद करता है कि युवा वर्ग इनसे प्रेरणा लेकर बढ़-चढकऱ रक्तदान अभियानों में हिस्सा लेगा। राजेश डुडेजा का यह सफर केवल एक आंकड़े तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें अनगिनत लोगों की जिंदगी बचाने की कहानियां छिपी हैं। अपने इस सेवा सफर में उन्होंने 98 बार होल ब्लड (सामान्य रक्तदान) किया है, जबकि आपातकालीन स्थितियों में मरीजों की जरूरत को देखते हुए 51 बार प्लेटलेट्स डोनेट की हैं।

गंभीर मरीजों को प्लेटलेट्स भी देते हैं राजेश
जब भी किसी अस्पताल में गंभीर मरीजों को प्लेटलेट्स की अति आवश्यकता हुई, राजेश डुडेजा मदद के लिए हमेशा तत्पर रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद भावुक और उत्साहित राजेश डुडेजा ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि उपायुक्त द्वारा मिला यह सम्मान उनके इस सेवा पथ को और मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह राह केवल किसी पुरस्कार के लिए नहीं, बल्कि किसी तड़पते मरीज और उसके चिंतित परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए चुनी थी। जब तक उनका स्वास्थ्य अनुमति देगा, वे रक्तदान करते रहेंगे। उनका लक्ष्य केवल खुद रक्तदान करना नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक यह संदेश पहुंचाना है कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। गौरतलब होगा कि राजेश डुडेजा केवल खुद रक्तदान नहीं करते, बल्कि वे जिले भर में युवाओं को इस अभियान से जोडऩे के लिए लगातार जागरूक कर रहे हैं। वे विभिन्न सामाजिक मंचों और व्यक्तिगत संपर्कों के माध्यम से युवाओं को भ्रम से दूर कर रक्तदान शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें