स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों के सामने जलभराव

बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों के सामने जलभराव

रास्ते तालाब में तब्दील, गंदे पानी से गुजरकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे
बिहारीगढ़। कस्बा बिहारीगढ़ की प्रकाश पुरम कॉलोनी में लगातार हो रही बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। कॉलोनी में करीब 30 घरों के सामने रास्ते जलमग्न हो गए हैं। कई मकान चारों ओर से पानी से घिर गए हैं, जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में भारी परेशानी हो रही है।
सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। जलभराव के कारण रास्ते तालाब बन गए हैं और मासूम बच्चों को बरसात के गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई जगह पानी इतना भरा है कि पैदल चलना भी जोखिम भरा है। गंदे पानी से संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। परिवार पानी निकलने का इंतजार कर रहे हैं। आरोप है कि कॉलोनी में नाली और निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है, इसलिए हर बारिश में जलभराव हो जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। हर बरसात में यही हालात बनते हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। इससे लोगों में रोष है। निवासियों ने ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों से तत्काल पंप या अन्य साधनों से पानी निकासी कराने और भविष्य के लिए पक्की नाली व स्थायी जल निकासी व्यवस्था बनाने की मांग की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें