स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

एक करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, रहेजा टावर-ए व जिंजर होटल किया सील

एक करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, रहेजा टावर-ए व जिंजर होटल किया सील

गुरुग्राम। नगर निगम मानेसर का प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों पर चाबुक चला है। निगम की ओर से मंगलवार को दो अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। निगम की टैक्स विंग ने आईएमटी सेक्टर-2 स्थित रहेजा टावर-ए और उसी परिसर में संचालित जिंजर होटल पर सीलिंग की कार्रवाई की। इन दोनों प्रतिष्ठानों पर नगर निगम का एक करोड़ 11 लाख रुपये का टैक्स बकाया है।
निगम की टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों प्रतिष्ठानों को सील करते हुए संबंधित प्रबंधन को बकाया टैक्स जमा करने के निर्देश दिए। टैक्स असिस्टेंट उदय सिंह ने बताया कि संपत्ति मालिकों को पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन समय पर टैक्स जमा नहीं किए जाने के कारण सीलिंग की कार्रवाई की गई। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव ने बताया कि निगम क्षेत्र में बड़े प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियों पर लंबे समय से टैक्स बकाया है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम का उद्देश्य सभी संपत्ति धारकों से समय पर टैक्स वसूली सुनिश्चित करना है, ताकि शहर के विकास कार्यों को गति मिल सके। लोकेश यादव ने निगम क्षेत्र के सभी प्रॉपर्टी धारकों से समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था के साथ कार्य कर रहा है। समय पर टैक्स जमा करें और दंडात्मक कार्रवाई से बचे। नियमों की अनदेखी करने वाले बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग और अन्य कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें