स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

पुणे आर्मी रोइंग नोड चैंपियनशिप: यूपी के अंकित और जय की जोड़ी ने काक्सलेस पेयर्स में बिखेरा जलवा

पुणे आर्मी रोइंग नोड चैंपियनशिप: यूपी के अंकित और जय की जोड़ी ने काक्सलेस पेयर्स में बिखेरा जलवा
लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। उत्तर प्रदेश के अंकित यादव व जय चौधरी की जोड़ी ने अंडर-23 व प्रथम पैरा नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में अंडर-23 पुरुष काक्सलेस पेयर्स (BM 2-) स्पर्धा  में कांस्य पदक अपने नाम करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा ने इस उपलब्धि के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुणे के आर्मी रोइंग नोड में गत 24 जून से 27 जून, 2026 तक आयोजित इस चैंपियनशिप में यूपी की जोड़ी ने देश भर के खिलाड़ियों के सामने कड़ी चुनौती पेश की। अंकित और जय ने फाइनल मुकाबले में 08:08.5 का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। इस चैंपियनशिप में यूपी टीम के कोच एनआईएस प्रशिक्षक अशोक कुमार रहे है। प्रदेश की पदक विजेता जोड़ी में अंकित यादव उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं जबकि जय चौधरी अलीगढ़ के निवासी हैं।
कोच अशोक कुमार की निगरानी में गोरखपुर में कड़ा प्रशिक्षण ले रहे हैं दोनों खिलाड़ी
दोनों ही प्रतिभावान खिलाड़ी वर्तमान में गोरखपुर स्थित रामगढ़ताल में अपनी तैयारियों को धार दे रहे हैं और कोच अशोक कुमार की निगरानी में कड़ा प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस स्पर्धा में बेहद कड़े मुकाबले के बाद सर्विसेज के सचिन व हर्ष चौधरी की जोड़ी  ने 7:52.9 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि मध्य प्रदेश के हर्ष प्रताप सिंह व देवराज रावत ने 08:01.7 के समय के साथ रजत पदक हासिल किया।
यूपी के अंकित व जय  की इस सफलता पर उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डा.दिनेश शर्मा (सांसद), संरक्षक पवन सिंह चौहान (एमएलसी), अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (एमएलए), चेयरमैन रेणुका मिश्रा (आईपीएस), चयन समिति के चेयरमैन आदित्य मिश्रा (सेवानिवृत्त आईपीएस) ने  खिलाड़ियों को बधाई दी। इसी के साथ उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय सहित ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
वहीं यूपी रोइंग एसोसिएशन के संरक्षक मंडल के सदस्य डॉ.आरपी सिंह (सेवानिवृत्त आईपीएस), राजीव त्रिवेदी (सेवानिवृत्त आईपीएस), विनोद कुमार सिंह (आईपीएस), डा.आरके स्वर्णकार (आईपीएस) व दीपक कुमार (आईपीएस) ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें