स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमानएराज़ मेडिकल कॉलेज में छह दिवसीय इग्नाइट-2026 का समापन.... सफायर ने कई स्पर्धाओं में हासिल की जीतपंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएंचुनाव करीब आते ही अखिलेश को याद आए रामलला के दर्शन : पंकज चौधरीदसवें दीपोत्सव-2026: अयोध्या में राम दरबार का राज्याभिषेक, योगी ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथसूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, नन्हीं सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीतसुहास एलवाई समेत पैरा खिलाड़ियों ने की पीएम से मुलाकातएलपीजी बॉटलिंग प्लांट में चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्तअज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो चालक की मौतडीसीएम में पीछे से घुसी कार एक की मौत चार घायलधनतेरस पर जाम से जूझा हाईवे, सड़क पर उतरे एसीपी ने संभाली कमान

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बरेली। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुष्पचक्र चढ़ाकर शहीद पुलिसकर्मियों के त्याग, शौर्य और बलिदान को नमन किया गया।कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित जनपद के राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र और श्रद्धासुमन अर्पित कर देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों को याद किया।


पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 जवान शहीद हो गए थे। इन वीर जवानों ने विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्हीं की स्मृति में प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए उनके त्याग और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। 

पुलिस सेवा साहस, समर्पण, अनुशासन और जनसेवा का प्रतीक है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के दौरान पुलिसकर्मियों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवान सदैव पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, साहस और समर्पण के साथ करने का संकल्प भी दिलाया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें