स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव परसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातपुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादलेअगले छह महीने में एक लाख और युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी: योगीतेलीवाला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी से 50 बच्चों का भविष्य दांव पर

नगर निगम प्रशासन के खिलाफ वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों का चौथे दिन भी धरना जारी

नगर निगम प्रशासन के खिलाफ वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों का चौथे दिन भी धरना जारी
  • मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन उग्र करने की चेतावनी

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों का नगर निगम प्रांगण में अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश सदस्य विजय पाल ने कहा कि वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों की मांग जायज है। विभाग ने यदि मांगों को नजरअंदाज किया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक की नियुक्ति में वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों को प्राथमिकता देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने व्यवस्था के नाम पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके आश्रितों को वार्ड दिए जाने पर भी सवाल उठाए। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वरिष्ठता के आधार पर प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक की नियुक्ति, पूर्व व्यवस्था समाप्त करना और सफाई व्यवस्था में कथित धांधली रोकना शामिल है। साथ ही कार्यालय आदेश संख्या 1100, दिनांक 28 जुलाई 2026 लागू करने की मांग की गई। धरने में प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार, जिलाध्यक्ष चौधरी दिनेश, विजयपाल, मुकेश, जयपाल, राजेश, अलंकार, राजेश खन्ना, प्रेम सिंह, सिद्धार्थ, लक्की, अरुण, आलोक, सुरेन्द्र समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें