स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुकुशाग्र के शतक के बाद मुलानी के चार विकेट से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए पर 163 रन की बढ़त बनाईएलडब्ल्यूपीएल: कात्यायनी के चार विकेट से लखनऊ शेरनिस का 10 विकेट से विजयी आगाज75 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों ने कराया सहायक उपकरणों के लिए परीक्षसफेद चादर में लिपटा मिला अज्ञात बुजुर्ग का शवतीन युवकों को निगल गई सई नदी, 18 घंटे बाद मिले शवजिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने की स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षासड़क हादसे में घायल अध्यापिकाओं और बाइक सवारों की डॉ. अभिषेक सिंह ने की तत्काल मददफर्जी आधार व जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का सरगना व साथी गिरफ्तारयूपी के आकाश, अर्णव व प्रभास पुरुष एकल क्वालीफायर के चौथे दौर मेंऐतिहासिक नंदादेवी मेले का हुआ समापन, नंदा -सुनंदा शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालु

किशोरी की बरामदगी को लेकर जुलूस-प्रदर्शन

किशोरी की बरामदगी को लेकर जुलूस-प्रदर्शन
  • प्रदर्शनकारियों ने किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर पुन: आंदोलन की दी चेतावनी।

पायनियर समाचार सेवा। सितारगंज। दो माह से अधिक समय से लापता किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने नगर में जुलूस निकालकर कोतवाली गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से नोंक झोक भी हुई। गुरुवार को 13 वर्षीय किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर लोग मण्डी परिसर में एकत्र हुए। मण्डी से जुलूस निकालकर प्रदर्शनकारी तिरंगा चौक, किच्छा रोड, मुख्य चौक होते हुए कोतवाली पहुंचे। उनके हाथों में तख्तियां थी। एक्टू जिला सचिव अनीता अन्ना ने कहा कि 30 वर्षीय व्यक्ति किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया है। 67 दिन बीत जाने के बाद भी किशोरी की बरामदगी नहीं हो पायी। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी के परिजनों से सख्ती से पूछताछ नहीं कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस का रवैया पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशील नहीं है। पूर्व विधायक नारायण पाल के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने कोतवाल सुंदरम शर्मा से उनके कार्यालय में वार्ता की। वार्ता के दौरान किशोरी की मां व भाई भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पुलिस केवल सीडीआर के माध्यम से उनकी नाबालिग पुत्री को खोज रही है। जबकि आरोपी के परिजनों व रेस्टोरेंट में कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों से पूछताछ नहीं कर रही है। कोतवाल ने एसओपी के तहत निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। कहा कि गुमशुदा की शीघ्र बरामदगी के निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने परिजनों से कहा कि वह प्रगति के बारे में पुलिस से जानकारी ले सकती हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि किशोरी की बरामदगी नहीं होने पर पुन: आंदोलन करेंगे। यहां आनंद सिंह नेगी, ललित मटियाली, मोहित चोपड़ा, शाने आलम मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें