स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकातसिनेमा, कला और प्रेरक कहानियों से सजा ‘स्वरंग’दिल्ली में सोना 1,500 रुपये टूटा, चांदी स्थिरचंदन सिंह की माटी-संवेदना प्रदर्शनी 24 तकसैयद मोदी बैडमिंटन टूर्नामेंट के दो बार के विजेता समीर वर्मा तीसरे दौर मेंनिदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग ने किया जनपद के गोआश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण,आजमगढ के अहिरौला मे पति ने अपनी पत्नी समेत दो ब्राह्मणों की गोली मारकर की हत्या,घर मे चल रहीं थी पूजा !डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्नसंदिग्ध हालात में युवक का शव कमरे में लटकता मिलास्टेयरिंग फेल होने से ट्रक में घुसी रोडवेज बस2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, पीलीभीत के चारों विधायक और जिलाध्यक्ष की सीएम योगी से मुलाकात

प्रिंस के शतक से टीम रेड ने टीम ऑलिव को 138 रन से हराया

प्रिंस के शतक से टीम रेड ने टीम ऑलिव को 138 रन से हराया
  • अंडर 12 सार ट्रॉफी इन द मेमोरी ऑफ नीरू कपूर के अंडर-12 लीग

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। मैन ऑफ द मैच प्रिंस के शानदार शतक (101 रन) और आदर्श चौधरी की घातक गेंदबाजी (3.3 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट) की बदौलत टीम रेड ने अंडर 12 सार ट्रॉफी इन द मेमोरी ऑफ नीरू कपूर के अंडर-12 लीग मुकाबले में टीम ऑलिव को 138 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम रेड ने निर्धारित 25 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। प्रिंस ने 70 गेंद पर 101 रन की उम्दा पारी खेली, जिसमें 18 चौके व एक छक्के जड़े। उनके अलावा अविरल सिंह ने 46, आदित्य राज ने नाबाद 38 और मानव एस. राणा ने नाबाद 19 रन बनाए। देवांश श्रीनेत को दो विकेट मिला। जवाब में टीम ऑलिव की शुरुआत खराब रही और पूरी टीम 22.3 ओवर में 82 रन पर सिमट गई। अगस्त्य सिंह ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। टीम रेड से आदर्श चौधरी व राज वर्मा जिशु को 3-3 विकेट मिले।

 

वेदांश व आरव त्यागी के दम पर टीम ब्राउन ने टीम ऑरेंज को 4 रन से हराया

वहीं एक अन्य मुकाबले में टीम ब्राउन ने टीम ऑरेंज को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हरा दिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएएल ब्राउन ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। वेदांश (62) ,आरव त्यागी (46) तथा उत्कर्ष ने 31 रन बनाए। टीम ऑरेंज से तनुज सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके,जबकि पार्थ और सक्षम को 2-2 विकेट मिले। जवाब में टीम ऑरेंज निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट पर 170 रन ही बना सकी और मुकाबला 4 रन से हार गई। सीएएल ब्राउन से आरव त्यागी ने 5 विकेट चटकाए और टीम की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। वेदांश मैन ऑफ द मैच रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें