स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

PM Modi से मिले प्रिंस रहीम आगा खान V, हेल्थकेयर से महिला सशक्तिकरण तक हुई अहम चर्चा

PM Modi से मिले प्रिंस रहीम आगा खान V, हेल्थकेयर से महिला सशक्तिकरण तक हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 10 सितंबर को इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V से मुलाकात की। प्रिंस रहीम आगा खान इन दिनों भारत दौरे पर हैं। यह यात्रा उनके 50वें इमाम के रूप में भारत की पहली यात्रा है। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच भारत और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने प्रिंस रहीम आगा खान से मुलाकात पर खुशी जताई और उनके पिता दिवंगत आगा खान चतुर्थ के योगदान को भी याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि बातचीत के दौरान हेल्थकेयर, कृषि, ग्रामीण विकास, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ भारत की साझेदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार-विमर्श हुआ। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के जरिए सामाजिक विकास से जुड़े क्षेत्रों में भारत और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के बीच सहयोग को नई दिशा देने पर जोर दिया गया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी हुई मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात से पहले प्रिंस रहीम आगा खान ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की। इस बैठक के बाद विदेश मंत्री ने भी सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।एस. जयशंकर ने कहा कि प्रिंस रहीम आगा खान V से मिलकर उन्हें खुशी हुई। बैठक में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (AKDN) की ओर से सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही भारत और विदेशों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

9 से 15 सितंबर तक भारत दौरे पर हैं प्रिंस रहीम

प्रिंस रहीम आगा खान V बुधवार को भारत पहुंचे थे और उनका भारत दौरा 9 से 15 सितंबर तक प्रस्तावित है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के निमंत्रण पर हो रही है।50वें इमाम के रूप में प्रिंस रहीम आगा खान की यह पहली भारत यात्रा है। करीब एक सप्ताह के इस दौरे के दौरान भारत और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के बीच सामाजिक विकास, स्वास्थ्य, ग्रामीण क्षेत्र, कृषि, विरासत संरक्षण और समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

प्रिंस रहीम आगा खान V के भारत दौरे को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब दोनों पक्ष विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर के साथ हुई बैठकों में भी इन्हीं मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में चर्चा हुई।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें