स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

मुकदमा वापसी का दबाव, महिला ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा

मुकदमा वापसी का दबाव, महिला ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा
-भोपा क्षेत्र की पीड़िता का आरोप- जेठ, देवर और भतीजे दे रहे जान से मारने की धमकी, बेटे समेत घर से निकालने का प्रयास
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के शुक्रतारी गांव निवासी एक महिला ने मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही स्वयं और अपने बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
शुक्रतारी निवासी सविता पत्नी बिजेंद्र ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आठ सितंबर को उसके जेठ जोगेंद्र, जेठ के पुत्र अंकित व दीपक और देवर राजीव ने उसके साथ मारपीट की थी। महिला के अनुसार मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के संबंध में उसने थाना भोपा में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सविता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी एकजुट होकर उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि मुकदमा वापस नहीं लेने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला ने प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे उसके पुत्र सहित घर से जबरन निकालने का प्रयास कर रहे हैं और घर में प्रवेश करने से रोक रहे हैं। महिला का कहना है कि इस स्थिति के चलते वह अपने बेटे के साथ बेघर होने की स्थिति में पहुंच गई है। साथ ही उसे अपनी और बेटे की सुरक्षा को लेकर लगातार भय बना हुआ है। उसने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सविता ने एसएसपी से यह भी गुहार लगाई कि उसे और उसके पुत्र को जबरन घर से निकाले जाने से रोका जाए तथा दोनों को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें