स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयूयूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनआईआईटी दिल्ली ने बनाया देश का पहला स्वदेशी माइक्रो जीपीयू

पानी के कारण सड़क में बना गड्ढा,दो बाइक सवार घायल

पानी के कारण सड़क में बना गड्ढा,दो बाइक सवार घायल

बैरिकेडिंग के बावजूद तड़के गड्ढे में जा गिरे दोनों युवक, पुलिस ने रेस्क्यू कर कराया प्राथमिक उपचार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। लगातार बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव के साथ-साथ जगह-जगह सड़क धंसने और गड्ढे बनने की समस्या सामने आ रही है। विश्वविद्यालय गेट नंबर-चार के आगे हनुमान सेतु से आईटी रोड जाने वाले मार्ग पर पावर हाउस के पास सड़क में बने गड्ढे में बुधवार तड़के दो बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को गड्ढे से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस के मुताबिक, एक सितंबर की रात करीब 11:45 बजे सूचना मिली थी कि पानी भरने के कारण पावर हाउस के पास सड़क में गहरा गड्ढा हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों को दुर्घटना से बचाने के लिए गड्ढे के चारों तरफ बैरिकेडिंग कराई गई थी।

इसके बावजूद दो सितंबर की सुबह करीब तीन बजे दो युवक अपनी-अपनी मोटरसाइकिल से वहां से गुजर रहे थे। अन्ना मार्केट, प्रीति नगर निवासी आदित्य प्रजापति (21) और अभिषेक प्रजापति (22), दोनों अचानक सड़क के गड्ढे में जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को गड्ढे से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। दोनों को मामूली चोटें आई थीं। इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई और दोनों युवकों को उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

सड़क पर पानी भरने के कारण बने गड्ढे और उसके आसपास की स्थिति को लेकर राहगीरों की सुरक्षा भी चिंता का विषय बनी हुई है। बैरिकेडिंग किए जाने के बावजूद दोनों युवकों के गड्ढे में गिरने से साफ है कि ऐसे स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के साथ सड़क की मरम्मत भी जल्द कराया जाना जरूरी है।

एसीपी महानगर अंकित कुमार ने बताया कि अचानक सड़क पर पड़े गड्ढे पर गिर गए, पुलिस को सूचना मिली पुलिस ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, फिलहाल हादसे में किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया है बाकी जांच पड़ताल जारी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें